(इंदौर 30 जुलाई 26) इंदौर शहर काँग्रेस के सदस्य एक एक करके इंदौर के पंडरीनाथ थाना पहुँचने लगे, देखते ही देखते थाने पर तमाम कॉंग्रेसियों की जमघट लगने लगा, और देखते ही देखते सज्जन सिंह वर्मा भी थाने पहुँच गए, महोल गरम होने लगा, क्योंकि इंदौर काँग्रेस अध्यक्ष चिंटू चोकसे को पुलिस ने 4 घंटों तक पुछताछ के नाम पर थाने मे बीठा कर रखा ।
दरअसल कुछ महीने पहले कांग्रेस कार्यालय पर हुए पथराव में पुलिस को लेना थे चौकसे के बयान ।
कॉंग्रेसी नेताओं का कहना था कि इतने घंटे शहर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ कर उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है।
लंबे समय तक चली पूछताछ के कारण बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंढरीनाथ थाने के बाहर एकत्र हो गए। कार्यकर्ता लगातार चौकसे के समर्थन में नारेबाजी करते रहे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आए। अन्तः पुलिस ने बयान लेकर चिंटू चोकसे को रवाना किया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें