ईरान की सरकारी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ है ।
ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री के हेलीकॉप्टर में सवार होने की पुष्टि की है ।
इस हेलीकॉप्टर में ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती समेत कई अन्य लोग भी सवार थे ।
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर को मुश्किल का सामना करना पड़ा और 'हार्ड लैंडिंग' करनी पड़ी. ये हेलीकॉप्टर काफ़िले में चल रहे तीन हेलीकॉप्टरों में से एक है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें