एम्स अस्पताल से आज राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़ी खबर आयी है । एम्स से डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन के बाद होश आया है।
उनके निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि AIIMS दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है ।
दिल्ली के एक होटल में वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द और गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है, पूरे देश से उनके करोड़ों फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्राथना कर रहे है ।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते है राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो जाए ।
जवाब देंहटाएं